नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 जून 2026। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर नेपाल के सत्तारूढ़ दल से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। लामिछाने के नेतृत्व में आरएसपी का यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर को नयी दिल्ली पहुंचा था। भाजपा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुलाकात का एक वीडियो साझा करते हुए पोस्ट किया, "नेपाल की आरएसपी पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने आज नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।"
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
