मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान : जम्मू में 50 दिन में 170 से अधिक मामले दर्ज, 202 गिरफ्तार
जम्मू, मंगलवार, 02 जून 2026। जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के पहले 50 दिन में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 176 मामले दर्ज किए गए हैं और 202 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जोगिंदर सिंह ने कहा कि गोपनीय जानकारी जुटाने, प्रवर्तन उपायों, सामुदायिक भागीदारी और कानूनी कार्रवाई के बीच मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कतई बर्दाश्त न करने की ('जीरो टॉलरेंस') नीति के कारण नशे के खतरे पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत पुलिस ने इस अवधि के दौरान 16.60 करोड़ रुपये मूल्य की 5.533 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसे आमतौर पर 'चिट्टा' कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लगभग 87,000 रुपये मूल्य का 3.250 किलोग्राम डोडा पोस्त, करीब 8.78 लाख रुपये मूल्य का 29.267 किलोग्राम गांजा और लगभग 27,000 रुपये मूल्य की एक किलोग्राम अफीम भी बरामद की गई है। एसएसपी ने कहा कि मादक पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयासों के तहत एक कुख्यात तस्कर को स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण (पीआईटी-एनडीपीएस) अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है।
Similar Post
-
बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के ...
-
जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के त ...
-
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलद ...
