लुधियाना के कारखाने में सीवेज लाइन की सफाई के दौरान गैस रिसाव से तीन मजदूरों की मौत
लुधियाना, सोमवार, 01 जून 2026। लुधियाना स्थित एक औजार निर्माण कारखाने में सोमवार को सीवेज लाइन की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस के संपर्क में आने से पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना औद्योगिक क्षेत्र-ए में आरके रोड पर स्थित एक कारखाने में हुई, जहां श्रमिकों को सीवेज लाइन की सफाई के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, सफाई के दौरान मजदूर अचानक जहरीली गैसों की चपेट में आ गए। उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दोनों श्रमिकों की हालत स्थिर है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि कारखाना प्रबंधन के खिलाफ कथित लापरवाही के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। शर्मा ने बताया, ''जांच में यह तय किया जाएगा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है और इसमें शामिल गैस की सटीक प्रकृति क्या थी जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।'' पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता यह भी जांच करेंगे कि सीवर सफाई अभियान के दौरान अनिवार्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं। अधिकारियों ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इसके तहत औद्योगिक इकाइयों में खतरनाक कार्यों के लिए अनिवार्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की जाएगी।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
