नीट-यूजी पुन: परीक्षा के छात्रों को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 29 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि मेडिकल में प्रवेश के लिए 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुनः परीक्षा के लिए यह सुविधा वैध प्रवेश पत्र धारकों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘21 जून को होने वाली नीट (यूजी) 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए दिल्ली सरकार वैध प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर सभी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।’’ गुप्ता ने नीट परीक्षा के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण दिन पर किसी भी छात्र को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘(ईश्वर से कामना है कि) उनकी मेहनत और लगन उन्हें सफलता दिलाए।’’ पेपर लीक के आरोपों के बीच 12 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल में प्रवेश के लिए तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को रद्द कर दिया। नीट की पुनर्परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है। पेपर लीक के आरोपों की जांच सीबीआई कर रही है।
Similar Post
-
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश ...
-
न्यायमूर्ति लिंगेश्वरन, न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
चेन्नई, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति धर्मलिंगम लिंगेश ...
-
‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्र ...
