ऋषिकेश में अनियंत्रित ट्रक के सड़क से नीचे खेत में गिरने से दो की मौत
ऋषिकेश, शुक्रवार, 29 मई 2026। उत्तराखंड के ऋषिकेश में भद्रकाली तिराहे से आगे शुक्रवार को एक ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर जाने से उसके चालक तथा झोंपड़ी में रह रही एक महिला की मौत हो गयी। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने यह जानकारी दी । एसडीआरएफ ऋषिकेश के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण के अनुसार, एक मोड़ पर सुबह हुआ यह हादसा इतना भयावह था कि सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में ट्रक के गिरने के दौरान उसके साथ सड़क के किनारे लगे कंक्रीट के दो पैरापेट भी उखड़ गए और खेत में बनी झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे । हादसे में महिला और ट्रक चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ एवं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा पैरापेट के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया । ट्रक चालक को स्थानीय लोगों द्वारा पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था । मृतकों की पहचान हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के रहने वाले फारुख तथा नरेंद्र नगर के शिवपुरी की निवासी 42 वर्षीय कौशल्या के रूप में हुई है ।
Similar Post
-
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश ...
-
न्यायमूर्ति लिंगेश्वरन, न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
चेन्नई, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति धर्मलिंगम लिंगेश ...
-
‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्र ...
