रिलीज हुआ 'मातृभूमि' का नया गाना

img

अभिनेता सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'मैं हूं' गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। यह एक इमोशनल और देशभक्ति से ओत-प्रोत म्यूजिक है। अभिनेता सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "गाना 'मैं हूं'।" अभिनेता सलमान खान और उनकी को-स्टार चित्रांगदा का यह गाना कोई रोमांटिक सॉन्ग नहीं बल्कि भावुक कर देने वाला गाना है, जिसके शुरुआत में सलमान खान और चित्रांगदा की झलक देखने को मिलती है। इसमें प्यार भी है और अपने साथी से दूर होने की तड़प भी।

इसमें अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह सलमान खान के लिए काफी इमोशनल होती दिख रही हैं और इन झलकियों को ब्लैक एंड व्हाइट में तैयार किया गया है। इमोशनल सॉन्ग को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने इस गाने को आवाज दी है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर स्थिति संभालते हैं। वहीं उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, अभिनेता अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान और चित्रांगदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, इसमें जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई मंझे हुए कलाकार अहम भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है। गौतलतब है कि फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था लेकिन किसी वजह से मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रख दिया है। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों व कुछ रीशूट के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई है। अब फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement