सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज
कोलकाता, गुरुवार, 28 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज की गयी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि इस पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह शिकायत भवानीपुर थाने में अर्नब कांति दास नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई, जिन्होंने डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी की पोस्ट को ‘‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना’’ बताया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो मई को किए गए सोशल मीडिया पोस्ट की एक प्रति भी पुलिस को सौंपी गई है, जिसके बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शिकायत प्राप्त हुई है और उसमें लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।’’
यह शिकायत ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणियों के मामले में बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर साइबर अपराध थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह प्राथमिकी बागुईआटी निवासी राजीब सरकार की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तृणमूल कांग्रेस नेता ने 27 अप्रैल को एक जनसभा के दौरान विवादित टिप्पणी की थी। उस रैली में बनर्जी ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देते हुए कहा था कि वह देखेंगे कि ‘‘चार मई की आधी रात के बाद उन्हें बचाने कौन आता है।’’ इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।
Similar Post
-
असम में 57.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश ...
-
न्यायमूर्ति लिंगेश्वरन, न्यायमूर्ति कार्तिकेयन ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली
चेन्नई, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। न्यायमूर्ति धर्मलिंगम लिंगेश ...
-
‘स्टिंग ऑपरेशन’ के वीडियो की जांच को लेकर प्रियंक खरगे का कुमारस्वामी पर पलटवार
बेंगलुरु, बुधवार, 15 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्र ...
