ओडिशा : समंतराय की रिक्त राज्यसभा सीट पर 18 जून को होगा उपचुनाव
भुवनेश्वर, बुधवार, 27 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि ओडिशा में राज्यसभा की उस सीट के लिए उपचुनाव 18 जून को कराया जाएगा, जो देवाशीष समंतराय के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। समंतराय 2024 में बीजू जनता दल (बीजद) के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उनका कार्यकाल 2030 तक था । उन्होंने सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) की सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया और अगले ही दिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि उपचुनाव के लिए औपचारिक अधिसूचना एक जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून होगी। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया, "यदि चुनाव मैदान में एक से अधिक उम्मीदवार होंगे, तो राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी।" भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड इस उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का निर्णय करेगा।
उन्होंने कहा, "ससमंतराय के नाम पर भी विचार किया जा सकता है, जैसा कि सुजीत कुमार और ममता मोहंता के मामलों में किया गया था।" बीजद की 2024 में हार के बाद, उसके दो सांसद — सुजीत कुमार और ममता मोहंता — भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में उन्हें फिर से राज्यसभा के लिए चुना गया था। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि "सामंतराय के मामले में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई जा सकती है।" उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा में बीजद की संख्या कम होकर पांच रह गई है, जबकि भाजपा के पास ओडिशा से तीन सांसद हैं और इसके अलावा पार्टी समर्थित निर्दलीय सांसद दिलीप राय भी उच्च सदन के सदस्य हैं।
Similar Post
-
वियतनाम नौका हादसे के जीवित बचे पर्यटक ने सुनाई आपबीती, कहा- 'तीन मिनट में पलट गई थी स्पीडबोट'
चेन्नई, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। वियतनाम में हाल में हुए नौका हाद ...
-
सपा प्रमुख अखिलेश ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की
लखनऊ, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ...
-
चारा घोटाला: न्यायालय का लालू यादव को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय ने चारा घोटा ...
