अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर सुखा देगी : अखिलेश यादव
लखनऊ, बुधवार, 27 मई 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगले चुनाव में जनता उसे अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। सपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट किया, "अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी।" इसी पोस्ट में उन्होंने राज्य में बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री को असफल बताते हुए उन पर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा, "शुक्र है कि उप्र के 'असफल मुख्यमंत्री' जी ने यह नहीं कहा कि इस 'महा विद्युत आपदा' के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है।"
उन्होंने आगे सवाल उठाया, "यह स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके 'कंधे पर हाथ रखकर' एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए। जनता को आपकी 'आपसी गर्मी' से तो राहत मिल जाएगी, क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एक साथ देखा नहीं।" अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करेंट नहीं रहा।"
Similar Post
-
भारत में विनिर्माण कीजिए, दुनिया के लिए बनाइए: सीतारमण
वाशिंगटन, शनिवार, 29 अगस्त 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न ...
-
खनन कानून संशोधनों को वापस लेने की मांग करें भाजपा सांसद: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ...
-
नेपाल बाढ़: 287 भारतीय नागरिक लापता, 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बा ...
