सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, बुधवार, 27 मई 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गये लोगों की कुल संख्या 13 हो गयी है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि नीट-यूजी 2026 प्रश्न लीक मामले में डॉ. मनोज शिरुरे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो लातूर का रहने वाला एक डॉक्टर है। उसने एक कोचिंग सेंटर के मालिक (जो खुद आरोपी है) के बेटे सहित तीन छात्रों को आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो पुणे स्थित एक कोचिंग सेंटर, डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी (एपीएमए) में भौतिक विज्ञान का संकाय है। उसे नीट-यूजी 2026 परीक्षा के लीक हुए भौतिक विज्ञान के प्रश्न गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से मिले थे।
इस मामले में पूरी कड़ी और साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सीबीआई ने अब तक 49 जगहों पर तलाशी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गईयीचीज़ों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। गौरतलब है कि सीबीआई ने यह मामला 12 मई, को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया था, जो नीट -यूजी 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से संबंधित थी। मामला दर्ज होने के तुरंत बाद, विशेष टीमें गठित की गयीं और देश भर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली गयी। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गयी। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभिन्न विशेष टीमें आपस में तालमेल बिठाकर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। जांच में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान के उन प्रश्नों के लीक होने के असली स्रोत का पता चला है, जिन्हें परीक्षा से पहले ही प्रसारित कर दिया गया था।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
