जम्मू कश्मीर के बारामूला में ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, रविवार, 24 मई 2026। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के चंदूसा क्षेत्र में नीलसर बाग में एक गुप्त ठिकाने की मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने शनिवार को एक तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने तलाशी के दौरान 14 रॉकेट-चालित ग्रेनेड और नौ बूस्टर बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के ...
-
जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के त ...
-
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलद ...
