पंजाब के फिरोजपुर में 28 किलोग्राम से अधिक हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 24 मई 2026। पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में चार लोगों को गिरफ्तार करके मादक पदार्थ की सीमा पार तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28.12 किलोग्राम हेरोइन और 9.5 लाख रुपये नकद बरामद किए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह के विदेशी तस्करों से संबंध थे, जिन्होंने आरोपियों को मादक पदार्थ की खेप कथित तौर पर प्राप्त करने और उसे भारतीय क्षेत्र में वितरित करने का काम सौंपा था। डीजीपी ने बताया कि मादक पदार्थ की सीमापार तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के ...
-
जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के त ...
-
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलद ...
