स्पेसएक्स ने स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान लाॅच की
वॉशिंगटन, शनिवार, 23 मई 2026। अमेरीकी उद्योगपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने अपने स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक लाॅच की है। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के अनुसार यह परीक्षण उड़ान टेक्सास के बोका चिका में स्टारबेस लॉन्च स्थल से की गयी। स्पेस एक्स ने इससे पहले शुक्रवार को इस परीक्षण उड़ान को रद्द कर दिया था। मस्क ने बाद में एक्स पर कहा कि परीक्षण रद्द होने की वजह यान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। उन्होंने बताया कि लॉन्च टावर की आर्म को सुरक्षित रखने वाली एक हाइड्रोलिक पिन नहीं निकाली गई थी। उन्होंने आगे कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द ही हो जाना चाहिए।
Similar Post
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
