गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल के सिनेमा हॉल में आग, 40 मिनट में काबू पाया गया
लखनऊ, गुरुवार, 21 मई 2026। गाजियाबाद के लिंक रोड क्षेत्र स्थित पैसिफिक मॉल के एक खाली सिनेमा हॉल में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, आग सिनेमा हॉल के अंदर लगी, जिससे मॉल में मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में सुरक्षाकर्मियों और मॉल कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने और धुआं बढ़ने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। भारी धुएं को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर मॉल परिसर में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई तथा मौजूद आगंतुकों को बाहर निकाल दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर लिंक रोड और कौशांबी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के अग्निशमन केंद्रों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
