चार जून को पर्दे पर आएगी ‘पेड्डी’
राम चरण और जाह्नवी कपूर की लीड रोल वाली फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म ‘पेड्डी’ का ग्रैंड प्रीमियर तीन जून को रखा गया है। इसके बाद फिल्म चार जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘पेड्डी’ इस वक्त इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जैसे ही फिल्म के गाने, पोस्टर्स और ग्लिम्प्स सामने आए, वैसे ही ‘पेड्डी’ को लेकर जबरदस्त बज बन गया।
ट्रेलर की कहानी एक शख्स ‘पेड्डी’ यानी राम चरण के इर्द-गिर्द घूमती है। बोमन ईरान के डायलॉग से इस ट्रेलर की शुरुआत होती है, जिसमें वो कहते हैं, यहां किसी से भी पूछे फेवरेट खेल बदल रहा है, लेकिन फेवरेट खिलाड़ी नहीं बदल रहा। फिर कोई सवाल करता है, पेद्दी, इस इलाके का कोई भगवान है क्या? इस पर जवाब आता है- हमारा फेवरेट क्रिकेटर – ‘पेड्डी’ सर। फेवरेट पहलवान- ‘पेड्डी’ सर। मेरा फेवरेट कलर- ‘पेड्डी’ सर।
Similar Post
-
रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीस ...
-
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दर्शकों पर जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनक ...
-
24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर
निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेल ...
