भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास कैब में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक कैब में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह घटना मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास हुई। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि कैब में आग लग जाने के संबंध में सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
