ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही मुहिम के बीच राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश समीर जैन ने अदालत आने-जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल कर एक नयी मिसाल पेश की है। अधिकारियों के अनुसार, न्यायमूर्ति जैन शुक्रवार को गांधीनगर स्थित अपने सरकारी आवास से साइकिल च लाकर उच्च न्यायालय पहुंचे। उन्होंने काफी लंबी दूरी साइकिल से तय की। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं थे। ऐसा बताया गया कि उन्होंने यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत और मितव्ययता के आह्वान से प्रेरित होकर उठाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने भी इसी तरह की पहल करते हुए अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी का इस्तेमाल बंद कर दिया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
