सैटेलाइट टैग लगा देश का पहला गंगा सॉफ्टशेल कछुआ काजीरंगा में छोड़ा गया
गुवाहाटी, शुक्रवार, 15 मई 2026। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में देश का पहला सैटेलाइट टैग लगा गंगा सॉफ्टशेल कछुआ शुक्रवार को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह पहल 'लुप्तप्राय प्रजाति दिवस' के अवसर पर की गई। उन्होंने कहा, ''काजीरंगा में भारत के लिए एक नयी शुरुआत। 'एंडेंजर्ड स्पीशीज डे' के अवसर पर सैटेलाइट टैग लगा देश का पहला गंगा सॉफ्टशेल कछुआ काजीरंगा में छोड़ा गया, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।''
मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह असम के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि हम अपने जंगलों में रहने वाली हर प्रजाति की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं।'' गंगा सॉफ्टशेल कछुआ मीठे पानी में रहने वाला एक सरीसृप है, जो मुख्य रूप से उत्तर और पूर्वी भारत की गंगा, सिंधु और महानदी नदी प्रणालियों तक सीमित है। कछुए की यह प्रजाति वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के भाग-2 में सूचीबद्ध है और कानून के तहत इस कछुए को अपने पास रखना अपराध है।
Similar Post
-
रविवार को तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
CJI सूर्यकांत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्कुलर पर कड़ी नाराजगी जताई, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। NALSAR यूनिवर्सिटी द्वारा BCI के ह ...
-
चुनाव आयोग ने सैकड़ों करोड़ रुपये में हमारी पार्टी और चुनाव चिन्ह बेच दिया, राउत का शाह और चुनाव आयोग पर आरोप
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय रा ...
