रेखा गुप्ता ने नर्सिंग पेशे को मानवीय संवेदना की मिसाल बताया
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नर्सिंग पेशे को मानवीय संवेदना की मिसाल बताते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज़ का इलाज भले ही डॉक्टर करते हों लेकिन रोगी को नया जीवन नर्सों की देखभाल से मिलता है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक गुप्ता ने अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में जाकर नर्सिंग कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना की।
उन्होंने अस्पताल में कार्यरत विभिन्न राज्यों केरल, राजस्थान, पंजाब आदि नर्सिंग कर्मचारियों से विशेष तौर पर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता के पीछे देश के कोने-कोने से आए इन "जांबाज स्वास्थ्यकर्मियों" का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा, "नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवीय संवेदना की मिसाल है। डॉक्टर यदि उपचार करते हैं तो नर्सें अपनी ममता और देखभाल से मरीज को नया जीवन देती हैं। कठिन परिस्थितियों में आपका धैर्य हम सभी के लिए प्रेरणा है।" हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बताया कि दिल्ली सरकार ने 27 साल के लंबे इंतजार के बाद नर्सिंग इंटर्न के मानदेय में 27 गुना की वृद्धि करते हुए इसे 13150 रुपये कर दिया है जो पहले मात्र 500 रुपये था। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकार ने 1,388 नर्सिंग अधिकारियों और 41 पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, " दिल्ली सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की कार्य संस्कृति को और बेहतर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मरीजों की सेवा में दिन-रात समर्पित रहने वाले नर्सिंग कर्मचारियों का सम्मान करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। "
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने नर्सिंग पेशे को मानवीय संवेदना की मिसाल बताया
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप् ...
-
मुख्यमंत्री विजय ने आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया
चेन्नई, मंगलवार, 12 मई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय ...
-
मोदी की अपील से देश में गहरे आर्थिक संकट के संकेत : मायावती
लखनऊ, मंगलवार, 12 मई 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावत ...
