मुख्यमंत्री विजय ने आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया
चेन्नई, मंगलवार, 12 मई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय ने मंगलवार को यहां आईयूएमएल और कांग्रेस मुख्यालय का दौरा किया। आईयूएमएल द्वारा विजय नीत टीवीके को सरकार गठन में समर्थन देने के कुछ दिन बाद विजय पार्टी का आभार व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बाद में, आईयूएमएल अध्यक्ष के एम कादर मोहिदीन ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में 700 से अधिक टीएएसएमएसी शराब दुकानों को बंद करने के विजय के फैसले का स्वागत करती है। वहीं, मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में कांग्रेस मुख्यालय का भी दौरा किया। सरकार को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद देने के लिए मुख्यमंत्री कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।
Similar Post
-
रविवार को तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
CJI सूर्यकांत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्कुलर पर कड़ी नाराजगी जताई, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। NALSAR यूनिवर्सिटी द्वारा BCI के ह ...
-
चुनाव आयोग ने सैकड़ों करोड़ रुपये में हमारी पार्टी और चुनाव चिन्ह बेच दिया, राउत का शाह और चुनाव आयोग पर आरोप
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय रा ...
