तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की
चेन्नई, सोमवार, 11 मई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को अपने पूर्ववर्ती एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन से यहां स्थित उनके निवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। विजय स्टालिन के अलवरपेट स्थित आवास पर मिलने के लिये पहुंचे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है। विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीट पर जीत हासिल की थी। विजय ने रविवार को यहां एक समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसी के साथ ही इस राज्य में लगभग 60 साल में पहली बार द्रमुक और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से इतर किसी दल की सरकार बनी है।
Similar Post
-
ज्ञानेश कुमार ‘डाकू’ हैं, तत्काल इस्तीफा दें: ममता बनर्जी
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यम ...
-
बंगाल के मुख्यमंत्री ने घाटल मास्टर प्लान के लिए 1,200 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की
घाटल (प. बंगाल), बुधवार, 30 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत ...
-
देश सोनम वांगचुक मिले जोरमथांगा से, मिजो शांति समझौते का अध्ययन करने की इच्छा जताई
आइजोल, बुधवार, 30 सितंबर 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ...
