पीएसईबी की 10वीं कक्षा की परीक्षा : शीर्ष तीन स्थान में दो छात्राएं
चंडीगढ़, सोमवार, 11 मई 2026। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की परीक्षा में दो लड़कियों और एक लड़के ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। सोमवार को यहां घोषित परिणामों में यह जानकारी दी गई। कुल 272 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई, जिसमें से 220 छात्राएं हैं। फरीदकोट में जैतों में स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हरलीन शर्मा कुल 650 में से 646 (99.38 प्रतिशत) अंक हासिल करके शीर्ष स्थान पर रहीं।
रूपनगर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र मणिमहेश शर्मा और होशियापुर के गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया रानी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ने 650 मे से 645 (99.23 प्रतिशत) अंक हासिल किए। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल सिंह ने कहा कि बोर्ड की नीति के अनुसार मणिमहेश को दूसरा स्थान मिला है, क्योंकि उनकी उम्र रिया रानी से कम है। परिणामों के अनुसार कुल 2,69,505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2,54,744 उत्तीर्ण हुए और उत्तीर्ण प्रतिशत 94.52 प्रतिशत रहा।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
