प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजना की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया
हैदराबाद, रविवार, 10 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद के एचआईसीसी में डिजिटल माध्यम से तेलंगाना में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और कई अन्य नेता हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में उपस्थित रहे। मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखीं, जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेन बनाना शामिल है। उन्होंने रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के विभिन्न खंडों, हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएल (पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट्स) टर्मिनल, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास और वारंगल में पीएम मित्र पार्क (काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क) का उद्घाटन भी किया। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क भारत का पहला पूरी तरह से कार्यशील पीएम मित्र पार्क है।
Similar Post
-
थरूर ने इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर राहुल के रुख का समर्थन किया
तिरूवनंतपुरम, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद शशि थरूर न ...
-
विदेश यात्राओं पर लगे आरोपों को पटनायक ने बताया ‘झूठा’, उचित जवाब देने की बात कही
भुवनेश्वर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार द्वारा 2022 से 2024 के ...
-
कश्मीर के कई इलाकों में बढ़ी ठंड, शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। कश्मीर के कई इलाकों में रविवार ...
