मुख्यमंत्री अभी से धन की कमी का रोना ना रोएं : द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 10 मई 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक)अध्यक्ष एमके स्टालिन ने पिछली सरकार द्वारा खजाने को खाली करने के मुख्यमंत्री विजय के आरोप के जवाब में रविवार को कहा कि तमिलनाडु का कर्ज 'अनुमेय सीमा' के भीतर ही है और वह अभी से धन की कमी का रोना ना रोएं। उनकी यह टिप्पणी मुख्यमंत्री चंद्रशेखर जोसेफ विजय के उस आरोप के कुछ घंटों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार ने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया है और खजाने को खाली कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''तमिलनाडु का ऋण स्तर अनुमेय सीमा के भीतर है। अभी से यह कहना शुरू न करें कि सरकार के पास पैसे नहीं हैं।''
उन्होंने कहा, ''हमने फरवरी के बजट में ही तमिलनाडु सरकार की वित्तीय स्थिति स्पष्ट रूप से बता दी थी। क्या आपको यह जानकारी नहीं थी? इसके बाद ही आपने जनता से इतने सारे वादे किए। जिन लोगों ने आपको वोट दिया है, उन्हें धोखा न दें और मुद्दे को भटकाने की कोशिश न करें।'' स्टालिन ने कहा कि विजय ने हाल ही में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं, इसलिए वह धीरे-धीरे शासन और चुनावी वादों को पूरा करने में आने वाली चुनौतियों को समझ जाएंगे। विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए द्रमुक प्रमुख ने कहा,''विजयी टीवीके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस जिम्मेदारी को संभालने पर मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।''
Similar Post
-
इसरो ने ज्यादा थ्रस्ट लेवल पर सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण
चेन्नई, शनिवार, 27 जून 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इस ...
-
नीति आयोग ने संस्थागत परिवर्तन के लिए त्रिपुरा को दिया एक करोड़ रुपये का पुरस्कार
अगरतला, शनिवार, 27 जून 2026। नीति आयोग ने त्रिपुरा को राज्य सहाय ...
-
काउंटर इंटेलिजेंस ने घाटी में कई स्थानों पर छापेमारी की
श्रीनगर, शनिवार, 27 जून 2026। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआईके) ने गैरक ...
