फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की
श्रीनगर, गुरुवार, 07 मई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी बैठक में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक भी प्रांतीय समिति की बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में पार्टी मामलों, सरकार के कामकाज और अन्य सार्वजनिक मुद्दों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और विधायक जम्मू और कश्मीर के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी अध्यक्ष को अपनी राय देंगे।
Similar Post
-
शिवकुमार ने प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं से जापान से वीडियो कॉल पर बात की, प्रदर्शन खत्म करने की अपील की
बेंगलुरु, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. क ...
-
केरल सरकार में यूडीएफ के सभी दलों की है भागीदारी; मैं किसी भी गुट का हिस्सा नहीं: थरूर
तिरूवनंतपुरम, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ...
-
कॉजपा न तो आगामी उप्र विधानसभा चुनाव लड़ेगी, न किसी पार्टी को समर्थन देगी: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर, मंगलवार, 24 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी ...
