मेरी पार्टी की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया
मैसूरु (कर्नाटक), बुधवार, 06 मई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को विश्वास जताया कि कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। हालांकि, उन्होंने उन सवालों को टाल दिया कि क्या वह पूरी अवधि के लिए मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नेतृत्व संबंधी निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया।
मुख्यमंत्री पद पर अपना कार्यकाल पूरा करने के सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा, "हमारी पार्टी (की सरकार) पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।" नेतृत्व के मुद्दे पर सिद्धरमैया ने कहा, "इसका फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए जाएगा। एक ही बात बार-बार पूछने का कोई मतलब नहीं है।" उन्होंने कहा, "अगर मुझे दिल्ली बुलाया गया, तो मैं जाऊंगा।" उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह राहुल गांधी से मिलने का समय मांगेंगे। इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि सिद्धरमैया उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के हालिया उपचुनावों में मिली जीत सरकार के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इन परिणामों से स्पष्ट है कि लोगों ने कांग्रेस सरकार और उसके कार्यक्रमों पर अपनी मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के दावों को खारिज करते हुए उन्हें 'रणनीतिहीन' करार दिया और स्पष्ट किया कि स्थानीय निकाय चुनाव नियमों के अनुसार ही कराए जाएंगे।
Similar Post
-
दिल्ली: 15 लाख रुपये के आयातित सिगरेट जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 10 मई 2026। मध्य दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके ...
-
केरल के मुख्यमंत्री पर आलाकमान के फैसले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना होगा : मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 10 मई 2026। कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने ...
-
उप्र मंत्रिमंडल विस्तार : छह नये मंत्रियों ने ली शपथ, दो राज्य मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार
लखनऊ, रविवार, 10 मई 2026। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदि ...
