जेएनयू में एमबीए दाखिले के लिए जल्द शुरू होगा दूसरा चरण, 15 मई तक पंजीकरण
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एमबीए प्रवेश के लिए पंजीकरण 15 मई तक संपन्न होने की उम्मीद है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किया गया था। एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) वाला अगला चरण जल्द ही शुरू होने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी हो जाएगी और कक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी।" चयन मानदंड के अनुसार, प्रवेश उम्मीदवार के सीएटी स्कोर (70 प्रतिशत), समूह चर्चा (10 प्रतिशत) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 प्रतिशत) के आधार पर होगा।
अधिकारियों ने बताया, "आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 2,000 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू है, जबकि अनुसूचित जाति (एसी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।" एबीवीएसएमई ने अपना पहला एमबीए बैच 2019 में शुरू किया था। साथ ही, जेएनयू में अटल इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना उद्यमिता और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए की गई थी, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण और केस स्टडी पर जोर दिया जाता है।
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
