निर्वाचन आयोग चुनावी हेराफेरी करने में 'माहिर' हो गया है: महबूबा ने प.बंगाल चुनाव पर कहा
श्रीनगर, मंगलवार, 05 मई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि आयोग ने ''चुनावी हेराफेरी की कला'' में महारत हासिल कर ली है और पश्चिम बंगाल इस ''चिंताजनक सच्चाई'' की ताजा मिसाल है। महबूबा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''हम भले ही विश्वगुरु नहीं बन सके, लेकिन चुनावी हेराफेरी की कला में हम जरूर माहिर हो गए हैं। पश्चिम बंगाल इस चिंताजनक सच्चाई का सबसे ताजा उदाहरण है।''
उन्होंने कहा कि भारत कभी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए दुनिया भर में सराहा जाता था, लेकिन अब खुद निर्वाचन आयोग पर केंद्रीय एजेंसियों की मदद से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ''कमजोर'' करने के आरोप लग रहे हैं। महबूबा ने कहा, ''भारत एक समय वैश्विक स्तर पर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए आदर्श माना जाता था, खासकर तब जब टी.एन. शेषन ने निर्वाचन आयोग को लोकतंत्र का निडर प्रहरी बनाया था। आज वही संस्था केंद्रीय एजेंसियों की मदद से चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के आरोपों के घेरे में है। यह एक दुखद पतन है।''
Similar Post
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
-
राज्य का दर्जा बहाल करने पर मतदान से बचने के लिए भाजपा बहाने बना रही है: उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ...
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
