आरबीआई भवन में आग लगी, दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं
नई दिल्ली, मंगलवार, 05 मई 2026। दिल्ली के संसद मार्ग पर स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इमारत में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर इमारत की छत पर लगे सौर ऊर्जा पैनल में आग लगने के संबंध में सूचना मिली। अधिकारी ने बताया, " हमने दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा है। अधिक विवरण का इंतजार है।"
Similar Post
-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रा ...
-
राउत का महाराष्ट्र एफडीए अधिकारियों पर उगाही का आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
मुंबई, सोमवार, 29 सितंबर 2026। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ...
-
अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
लखनऊ, सोमवार, 29 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अख ...
