नवी मुंबई में खुले मैदान में फिर आग लगी; कोई घायल नहीं
ठाणे, सोमवार, 04 मई 2026। नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार को फिर आग लग गई जहां एक दिन पहले भी आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। भंडार्ली गांव में रविवार दोपहर को मैदान में पड़े कबाड़ में आग लग गई थी। ऐरोली, कोपरखैरणे और नेरुल से अग्निशमन विभागों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं जबकि ठाणे महानगरपालिका से भी दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर भेजी गईं जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कबाड़ जमा होने के कारण सोमवार को आग फिर से भड़क उठी। आग पर काबू पाने के लिए पानी का टैंकर घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि मलबा हटाने में मदद के लिए एक खुदाई मशीन भी बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर घने धुएं के कारण आग बुझाने के प्रयास मुश्किल हो गए थे।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
