कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने बागलकोट में जीत हासिल की, दावणगेरे दक्षिण में आगे चल रही
बेंगलुरु, सोमवार, 04 मई 2026। सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार उमेश मेती ने सोमवार को बागलकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 22,332 मतों के अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। राज्य के बागलकोट और दावणगेरे में नौ अप्रैल को उपचुनाव कराए गए थे। दावणगेरे दक्षिण सीट पर मतगणना जारी है, जहां कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ मल्लिकार्जुन भाजपा के श्रीनिवास टी दासकारियप्पा से 5,824 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों एच वाई मेती (बागलकोट) और शमनूर शिवशंकरप्पा (दावणगेरे दक्षिण) के निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गए थे।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, बागलकोट सीट पर एच वाई मेती के पुत्र उमेश मेती को 98,919 वोट मिले, जबकि भाजपा के पूर्व विधायक और 2023 के चुनाव में पराजित उम्मीदवार वीरभद्रय्या चरंतिमठ को 76,587 वोट प्राप्त हुए। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों में, एच वाई मेती ने बागलकोट में भाजपा के चरंतिमठ को 5,878 वोटों के अंतर से हराया था, जबकि शिवशंकरप्पा ने दावणगेरे दक्षिण में भाजपा के बी जी अजय कुमार को 27,888 वोटों से हराया था।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
