केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 04 मई 2026। केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चांडी ओमन ने सोमवार को इसी सीट पर 52,907 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी के बेटे हैं। केरल में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार चांडी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के.एम. राधाकृष्णन के खिलाफ कुल 84,031 वोट मिले। राधाकृष्णन को कुल 31,124 वोट हासिल हुए। चांडी का चुनाव प्रचार अभियान चर्चा में रहा था जिसमें उन्होंने 'फ्लेक्स बोर्ड' और 'प्लास्टिक बैनर' का इस्तेमाल नहीं किया और साइकिल पर सवार होकर घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की।
Similar Post
-
नगांव उपचुनाव: भाजपा, कांग्रेस, एआईयूडीएफ के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
गुवाहाटी, बुधवार, 16 सितंबर 2026। असम की नगांव लोकसभा सीट पर छह अ ...
-
श्रीगंगानगर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एक गाड़ी, दो लोगों की मौत, 12 घायल
जयपुर, बुधवार, 16 सितंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष ने शरद सत्र की अवधि को लेकर विपक्ष की आलोचना खारिज की
श्रीनगर, बुधवार, 16 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा के संक्ष ...
