निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में मतदाताओं के आंकड़े जारी किए; 4.87 करोड़ लोगों ने वोट डाले
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि चुनाव में 4.8 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 4,87,98,833 मतदान हुए। इनमें से 2,52,59,596 महिला मतदाता और 2,35,34,720 पुरुष मतदाता थे। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 4,517 थी। इस प्रकार, कुल मतदान प्रतिशत 85.10 रहा।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि करूर निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 93.41 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इसके बाद सेलम जिले के वीरपांडी निर्वाचन क्षेत्र में 93.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कन्याकुमारी जिले के किल्लियूर में सबसे कम 71.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को हुए थे और मतगणना चार मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राज्य भर में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर डाक मतपत्रों के साथ-साथ सभी 75,064 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती की जाएगी।
Similar Post
-
पटियाला में अवैध हथियारों का मॉड्यूल पकड़ा गया, तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। पंजाब पुलिस ने पटियाला में ...
-
दिल्ली की अदालत ने मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ नए जमानती वारंट जारी किए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने 2018 के ...
-
ISRO ने लॉन्च किया तीसरी पीढ़ी का NavIC सैटेलाइट, NVS-02 की नाकामी के बाद उठाया कदम
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ...
