आप सांसदों का भाजपा में शामिल होने का मामला, मान ने कहा-पांच मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे
चंडीगढ़, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के मुद्दे पर वह पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। मान ने इससे पहले भाजपा में शामिल हुए राज्य के राज्यसभा सदस्यों को ''वापस बुलाने'' की मांग को लेकर पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ''राष्ट्रपति ने पांच मई को दोपहर 12 बजे (बैठक के लिए) का समय दिया है और मैं निश्चित रूप से उनसे मिलूंगा।'' मान से जब पूछा गया कि क्या कानून में किसी सांसद को वापस बुलाने का कोई प्रावधान है, तो उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति से इस बारे में बात करेंगे।
आम आदमी पार्टी को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा था जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात - राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल - ने पार्टी पर अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से भटक जाने का आरोप लगाते हुए आप छोड़ दी थी और भाजपा में विलय कर लिया। आप छोड़ने वाले सात राज्यसभा सदस्यों में से छह पंजाब से निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर सांसदों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया, जिससे उच्च सदन में अरविंद केजरीवाल की पार्टी की संख्या घटकर तीन रह गई।
Similar Post
-
मुझ पर, मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर आईटी, ईडी की कार्रवाई को मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा: प्रियंक
बेंगलुरु, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक ...
-
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में भारत की 183वीं भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया
जम्मू, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले क ...
-
रक्षा मंत्रालय ने आठ युद्धपोत खरीदने संबंधी 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को ब ...
