नोएडा में एसी में धमाके के बाद फ्लैट में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नोएडा (उप्र), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आवासीय सोसाइटी के एक फ्लैट में धमाके के बाद आग लग गई। संदेह है कि फ्लैट में लगे एसी में विस्फोट के बाद यह घटना हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात थाना सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित 'मैक्स ब्लिस व्हाइट हाउस' सोसाइटी की 24वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमकलकर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार एसी में धमाका होने के बाद यह आग लगी। उन्होंने कहा, ''एसी रिमोट से बंद था, लेकिन मुख्य स्विच से बंद नहीं किया गया था।'' अधिकारी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच जारी है।
Similar Post
-
हमारी विदेश नीति को दूसरे देशों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उ ...
-
बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी
- बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत< ...
-
दिल्ली को मिलेगा 109.9 एमसीएम अतिरिक्त पानी, यमुना में भी बेहतर होगा जलप्रवाह - रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने ' ...
