तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस को डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोका गया
हैदराबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब्बे के पहिए से धुआं और चिंगारियां निकलने के बाद उसे तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरि जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि 25 अप्रैल को हुई इस घटना में कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ और यह घटना "ब्रेक बाइंडिंग" के कारण हुई थी। 'ब्रेक बाइंडिंग' से तात्पर्य है कि ट्रेन के पहियों पर लगे ब्रेक ठीक से खुल नहीं पाते और आंशिक रूप से दबे रह जाते हैं जिससे घर्षण बढ़ता है तथा इस कारण धुआं या चिंगारियां निकल सकती हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे ने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "25 अप्रैल 2026 को हैदराबाद से रवाना हुई ट्रेन संख्या 12760 हैदराबाद-तांबरम चारमीनार एक्सप्रेस के एस5 डिब्बे में 'ब्रेक बाइंडिंग' के कारण इसे दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के आलेर रेलवे स्टेशन पर शाम सात बजकर 47 मिनट पर बजे रोका गया।" रेलवे के अनुसार, डिब्बे के पहिए से धुआं और चिंगारियां निकलती देखी गईं, जिन्हें रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत बुझा दिया। दक्षिण मध्य रेलवे ने बताया कि ट्रेन रात आठ बजकर 10 मिनट पर अपने गंतव्य तांबरम के लिए रवाना हो गई और इस घटना में कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
