तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप बिस्वास ने 2.09 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की
कोलकाता, शनिवार, 25 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं टॉलीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप बिस्वास ने अपने चुनावी हलफनामे में लगभग 2.09 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है, जो पांच साल पहले उनके द्वारा घोषित 1.5 करोड़ रुपये से अधिक है। नामांकन पत्रों के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस नेता बिस्वास की चल संपत्ति 1.83 करोड़ रुपये है। इसके अनुसार उनके पास 1.51 लाख रुपये नकद हैं और छह बैंक खातों में कुल 1.64 करोड़ रुपये जमा हैं।
चुनाव संबंधी हलफनामे के अनुसार बिस्वास के निवेश में म्यूचुअल फंड और इक्विटी शेयर में 33.49 लाख रुपये और भविष्य निधि बचत में 32 लाख रुपये शामिल हैं। उन्होंने तीन बीमा पॉलिसी में भी निवेश किया है। मंत्री ने घोषणा की है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है और किसी भी व्यक्ति या वित्तीय संस्था संबंधी कोई बकाया ऋण या देनदारी नहीं है। मंत्री के चुनाव घोषणापत्र के अनुसार, उनके पास 125 ग्राम सोने के आभूषण हैं जिनकी कीमत 14 लाख रुपये से अधिक है। हलफनामे के अनुसार अचल संपत्तियों में बिस्वास के पास न्यू अलीपुर की दुर्गापुर कॉलोनी में 1,500 वर्ग फुट का एक मकान है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 25 लाख रुपये है।
हलफनामे के अनुसार उनके पास ना तो कोई कृषि योग्य भूमि है और ना ही कोई पैतृक संपत्ति। हलफनामे के अनुसार बिस्वास के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उनके चुनाव हलफनामों के विश्लेषण से पता चलता है कि उनकी संपत्ति में लगातार वृद्धि हुई है, जो 2006 में 16.44 लाख रुपये से बढ़कर 2011 में 75.32 लाख रुपये, 2021 में 1.15 करोड़ रुपये और वर्तमान में लगभग 2.09 करोड़ रुपये हो गई है। बिस्वास ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री 1985 में प्राप्त की थी।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
