संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। फिल्म ‘आखिरी सवाल’ साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और लोग इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इतिहास की एक ऐसी झलक दिखाई गई।
अब इस माहौल को और भी गंभीर और दिलचस्प बनाते हुए, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जो एक बड़ा और चुभता हुआ सवाल पूछता है, 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में आखिर क्या हुआ था? हालांकि देश में इस पर शायद ही कभी खुलकर चर्चा हुई है, लेकिन लगता है कि यह फिल्म 1992 की उन घटनाओं की बारीकी से पड़ताल करने वाली है।
नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को निखिल नंदा ने प्रेजेंट किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि को-प्रोड्यूसर पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 08 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
