केजरीवाल लोधी एस्टेट स्थित टाइप-7 सरकारी बंगले में स्थानांतरित हुए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 95, लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित टाइप-7 सरकारी बंगले में स्थानांतरित हो गए। पार्टी ने यह जानकारी दी। केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अदालत के निर्देशों के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक हैं। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार ने अदालत के आदेश पर मुझे एक मकान आवंटित किया क्योंकि मैं आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक हूं। अब मैं अपने परिवार के साथ उस मकान में स्थानांतरित हो गया हूं।''
टाइप-7 बंगले का आवंटन पिछले वर्ष अक्टूबर में किया गया था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने पुष्टि की थी कि केजरीवाल 95, लोधी एस्टेट स्थित आवास में रहने जाएंगे। उस समय पार्टी ने कहा था कि यह आवंटन दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को फटकार लगाए जाने के बाद किया गया। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड के सरकारी आवास में रह रहे थे। सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में रहने चले गए थे।
Similar Post
-
मुझ पर, मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर आईटी, ईडी की कार्रवाई को मोदी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा: प्रियंक
बेंगलुरु, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक ...
-
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में भारत की 183वीं भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया
जम्मू, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले क ...
-
रक्षा मंत्रालय ने आठ युद्धपोत खरीदने संबंधी 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को ब ...
