दिल्ली: हिंदू कॉलेज की कंप्यूटर लैब में आग लगी, कोई घायल नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में शुक्रवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11:23 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "कंप्यूटर लैब में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है।" शुक्रवार को कॉलेज के वार्षिक उत्सव का दूसरा दिन है। छात्रों ने कहा कि इस घटना के कारण निर्धारित कार्यक्रमों में थोड़ी देरी हुई। कॉलेज प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज के परिसर में आग लगने के कुछ दिनों बाद हुई है।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
