कश्मीर: पुंछ में जंग लगा मोर्टार गोला बरामद
मेंढर/जम्मू, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ स्थित मेंढर सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को एक जंग लगा मोर्टार गोला बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर के नारोल के पास एक मैदान में ग्रामीणों ने मोर्टार गोला देखा। उन्होंने बताया कि सेना के बम रोधी दस्ते को बुलाया गया और बाद में मोर्टार गोले को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
