अवैध दस्तावेजों के आधार पर बुलंदशहर में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेया ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को जांच अभियान के दौरान संदेह और गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश पुल के पास हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान पाकिस्तान के न्यू कराची के निवासी वसीद इरशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी मां बिलकिस फातिमा को दीर्घकालिक वीजा मिला था, लेकिन उनकी 2012 में मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि इरशाद ने भी दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया था, जो अभी विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पता चला कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट 'सैयद वसीद अली' नाम की फर्जी पहचान पर जारी किए गए थे और उसे बुलंदशहर के सुशीला विहार का निवासी बताया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
