ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए 27 अप्रैल से विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, माझी ने विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग की सिफारिश पर यह घोषणा की है। बयान के अनुसार परीक्षाएं, जनगणना कार्य और अन्य सरकारी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियां आमतौर पर छह मई से 17 जून तक होती हैं। उन्होंने कहा, ''लेकिन भीषण गर्मी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।''
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
