‘पति पत्नी और वो 2’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज
फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने इस फिल्म का पहला गाना रूप दी रानी रिलीज़ कर दिया है। यह एक देसी, मस्ती भरा और अपबीट ट्रैक है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं।यह एक हाई स्पिरिट डांस नंबर है, जो फिल्म के मज़ेदार माहौल को दिखाता है। रूप दी रानी को गुरु रंधावा और हीर ने गाया है, इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, संगीत तनिष्क बागची ने दिया है और इस गाने का डांस बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में एक कैची धुन और मजेदार डांस स्टेप हैं, जो शादी जैसे सीन की तरफ इशारा करते हैं। इसके रंगीन और एनर्जेटिक विज़ुअल्स फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा देते हैं।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
