हरियाणा सरकार कृषि पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा देगी
चंडीगढ़, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। हरियाणा सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से कृषि पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसे हासिल करने के लिए कृषि पर्यटन और होमस्टे संचालकों के सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मंगलवार को यहां कृषि पर्यटन और होमस्टे संचालकों के साथ हुई बैठक में हरियाणा पर्यटन विभाग के आयुक्त और सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
कृषि पर्यटन और होमस्टे संचालकों ने विभाग को विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया और उनके समाधान का अनुरोध किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संचालकों ने आवश्यक सुविधाओं और विभिन्न विभागों से मिलने वाली स्वीकृतियों से संबंधित कठिनाइयों को भी विस्तार से बताया। अग्रवाल ने संचालकों को अगले पांच दिन के भीतर अपनी समस्याओं को लिखित रूप में सौंपने का निर्देश दिया। इन सूचनाओं के आधार पर, सभी विभागों के समन्वय से एक व्यापक कृषि पर्यटन और होमस्टे नीति तैयार की जाएगी और इसे मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार कृषि-पर्यटन और होमस्टे से संबंधित अन्य राज्यों द्वारा लागू की गई नीतियों का भी अध्ययन कर रही है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
