महावतार परशुराम का पहला पोस्टर रिलीज

img

भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित सात-भागों वाला एनिमेटेड महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स अपनी दूसरी किस्त महावतार परशुराम के साथ वापसी कर रहा है। होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन की महावतार नरसिम्हा की शानदार सफलता के बाद अब अगली बड़ी फिल्म की तैयारी है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक एक रोमांचक पोस्टर के साथ शेयर की है, जो एक बेहतरीन विजुअल स्पेक्टेकल होने का वादा करती है। भारत के सबसे बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स का यह दूसरा हिस्सा अश्विन कुमार के निर्देशन में बन रहा है, जो आज के समय के बेहतरीन क्रिएटिव माइंड्स में से एक हैं। महावतार नरसिम्हा को देखने के बाद से ही फैंस के बीच इसकी अगली फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था। अब मेकर्स ने एक विजुअली शानदार पोस्टर के साथ इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।

फिल्म की टैगलाइन है, जहां धैर्य समाप्त होता है, वहाँ परशुराम का फरसा शुरू होता है! यह लाइन ही फिल्म के दमदार प्रभाव को बताने के लिए काफी है। इसके जरिए मेकर्स भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम की कहानी को भव्य और प्रभावशाली तरीके से पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे विष्णु जी ने उन भ्रष्ट और अहंकारी राजाओं के अत्याचार को खत्म करने के लिए अवतार लिया, जिन्होंने धर्म का रास्ता छोड़ दिया था। फिल्म की सांस्कृतिक और भावनात्मक नींव पर बात करते हुए निर्माता विजय किरागांदुर ने कहा कि हमारी कहानियां ही हमारी ताकत हैं। महावतार परशुराम के साथ हमारा लक्ष्य दर्शकों को अपनी जड़ों की शक्ति से फिर से जोडऩा है, और इसे एक ऐसे फॉर्मेट में पेश करना है जो आज की पीढ़ी को पसंद आए। यह विरासत, शक्ति और उद्देश्य की कहानी है। अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म को होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन के बैनर तले विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका संगीत सैम सीएस ने दिया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement