पुंछ में पांच दिवसीय नागरिक रक्षा पूर्वाभ्यास सोमवार को शुरू होगा
जम्मू, रविवार, 19 अप्रैल 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आपदा से निपटने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 20 अप्रैल से पांच दिवसीय नागरिक रक्षा पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हवाई हमले और 'ब्लैकआउट' की स्थिति से निपटने के लिए लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुंछ के उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आपात स्थितियों के लिए तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक रक्षा अधिकारियों, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निकाय और अभियांत्रिकी विभाग के समन्वय से 20 से 24 अप्रैल तक यह पूर्वाभ्यास किया जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, नागरिक रक्षा और एसडीआरएफ जम्मू से प्राप्त जानकारी के आधार पर जारी निर्देश में पूर्वाभ्यास से पहले प्रभावी योजना, जन जागरूकता अभियान, साजो-सामान की व्यवस्था और अंतर-विभागीय समन्वय का आह्वान किया गया है।
Similar Post
-
भारद्वाज की हिरासत के बाद संसद मार्ग थाने और पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। हिरासत में लिए गए हिंदूवादी & ...
-
अडानी डिफेन्स ने एके-203 राइफल के गोली-बारूद की आपूर्ति के लिए किया समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। अडानी डिफेन्स एंड एयरोस्पेस ...
-
पणजी में सात सितम्बर को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे शाह
नई दिल्ली, सितम्बर, 05 सितंबर 2026। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित श ...
