कर्नाटक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना में चार लोगों के मारे जाने की आशंका
बल्लारी (कर्नाटक), रविवार, 19 अप्रैल 2026। कर्नाटक में विजयनगर जिले के होसपेट तालुका में रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर एक बस, लहसुन से लदे ट्रक, एक कार और कई दोपहिया वाहनों की टक्कर में कम से कम चार लोगों के मारे जाने की आशंका है और कुछ अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की शुरुआत मामूली टक्कर से हुई, लेकिन तेज रफ्तार लॉरी के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने और फिर एक बस और एक कार से टकराने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद लॉरी कार पर गिर गई और उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक चित्रदुर्ग की ओर लहसुन ले जा रहा था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया, ''ट्रक के पलटने से कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने की आशंका है।'' उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की चोटें गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए होसपेट और कोप्पल के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।
Similar Post
-
अहमदाबाद पुलिस ने देश में अवैध रूप से रह रहे 166 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
अहमदाबाद, बुधवार, 03 जून 2026। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने लगभग 3 ...
-
एसआईआर का इस्तेमाल वंचित भारतीयों का एक स्थाई वर्ग बनाने के लिए किया जाएगा : ओवैसी
हैदराबाद, बुधवार, 03 जून 2026। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस ...
-
केरल के 12 जिलों में हृदयाघात इकाइयां बनेंगी तथा सभी जिला अस्पतालों में पुनर्वास केंद्र शुरू हुए:मंत्री
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 03 जून 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के ...
