टीवीके ने एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र उम्मीदवार का समर्थन किया
चेन्नई, रविवार, 19 अप्रैल 2026। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अभिनेता से राजनेता बने विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी ने हाई-प्रोफाइल एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र में एक स्वतंत्र उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर अपना समर्थन दिया है।सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर रविवार को पोस्ट किए गए एक बयान में टीवीके प्रमुख ने सलेम जिले के निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से के. प्रेमकुमार का समर्थन करने का आग्रह किया। प्रेमकुमार अभिनेता के फैन क्लब के पूर्व संचालक रहे हैं। विजय ने प्रेमकुमार को अपना भाई बताया और पुष्टि की कि पार्टी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने का निर्णय लिया है। 'टेलीविजन बॉक्स' चिन्ह के तहत चुनाव लड़ रहे प्रेमकुमार को टीवीके के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विजय ने समर्थकों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया था कि जीत उन लोगों के लिए एक "सही सबक" साबित हो, जिन्होंने कथित तौर पर "कुटिल साधनों" के माध्यम से पार्टी के चिन्ह को दबाने की कोशिश की थी। इस विधानसभा क्षेत्र से टीवीके उम्मीदवार अरुण कुमार का नामांकन चुनाव आयोग ने तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया। एडप्पाडी विधानसभा क्षेत्र ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी का पारंपरिक गढ़ है।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
