मध्यप्रदेश के आगर मालवा में चांदी गलाने की एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़
आगर मालवा (मध्यप्रदेश), शनिवार, 18 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के आगर मालवा में पुलिस ने शनिवार को चांदी गलाने की एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी आगर मालवा शहर के बीचोंबीच खीरनी तकिया क्षेत्र में संचालित की जा रही थी।
कोतवाली थाने के प्रभारी शशि उपाध्याय ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि खीरनी तकिया क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से लगातार रसायन जैसी तेज दुर्गन्ध फैल रही थी, जिससे आसपास के निवासी परेशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपने मुखबिर सक्रिय किए और जांच शुरू की तो पता चला कि एक मकान के अंदर चोरी-छिपे चांदी गलाने और उसको रिफाइनिंग का काम किया जा रहा था। उपाध्याय ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और भारी मात्रा में रसायन बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार फैक्टरी से 30 केन में लगभग 1500 लीटर केमिकल जब्त किया गया है, जिसमें 20 केन नाइट्रिक एसिड, 4 केन सल्फ्यूरिक एसिड, 2 केन हाइड्रोक्लोरिक एसिड (एचसीएल), 50 किलो फॉर्किंग पाउडर, कास्टिक सोडा तथा यूरिया शामिल है। इन रसायनों का उपयोग चांदी गलाने और उसे शुद्ध करने के लिए किया जा रहा था। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने आबिद (30) और उसके पिता मोइजुद्दीन (50) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।
Similar Post
-
कॉजपा के मार्च से पहले दीपके के दिल्ली आवास पर पहुंची पुलिस, मार्च न करने के लिए दिया नोटिस
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
-
इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस के बाद किरण राव ने किया अभिनेता का समर्थन
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञा ...
-
न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास था विपक्ष का मार्च: जद(यू)
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। जनता दल (यूनाइटेड) ने कांग्र ...
